देश की राजधानी दिल्ली में हुए धमाके ने जहां हर किसी को दहला कर रख दिया है।वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बता दे कि पीएम इस समय भूटान के दौरे पर है ।प्रधानमंत्री ने बताया कि वे रातभर घटना की जांच में लगी सभी एजेंसियों के साथ संपर्क में रहे और आवश्यक निर्देश देते रहे।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस षड्यंत्र की गहराई तक पहुंचने के लिए सभी संसाधन लगाए जाएंगे और इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. वहीं, सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पूरी आज्ञा दी गई है कि वे निष्पक्ष और त्वरित जांच कर आरोपी तक पहुंचे और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे।


