Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली धमाके के बाद, हरियाणा, पंजाब में पुलिस चौकस

दिल्ली धमाके के बाद, हरियाणा, पंजाब में पुलिस चौकस

दिल्ली में हुए धमाके में नौ लोगों की मौत के बाद, हरियाणा हाई अलर्ट पर है। गुरुग्राम सहित एनसीआर के जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशनों समेत सार्वजनिक स्थानों पर जांच की जा रही है।

साथ ही पंजाब में भी पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। कर्मचारियों और अधिकारियों को जिला छोड़ने से पहले अनुमति लेने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली से सटे झज्जर, गुरुग्राम और सोनीपत जिलों की सीमाओं पर जांच के बाद ही वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments