Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलक्या है आज सोने के दाम ?

क्या है आज सोने के दाम ?

सोने की कीमत में रोजाना बदलाव हर किसी को यह सोचने पर मजबूर करता है कि सोने के दाम में उछाल आएगा या कमी आएगी।घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में शुक्रवार, 7 नवंबर को हल्की तेजी देखने को मिल रही है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा शुक्रवार को 1,20,839 रुपए 10 ग्राम पर ओपन हुआ।इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,20,613 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।7 नवंबर की सुबह 10:00 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,20,935 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 320 रुपए की उछाल दिखाता है।

एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,20,949 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रही है। कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी 1,47,309 रुपए पर ओपन हुआ था। पिछले दिन की बंद की तुलना में चांदी की कीमतों में लगभग 1100 रुपए की तेजी दर्ज की जा रही थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments