Sunday, August 30, 2026

Google search engine
Homeपंजाबहरचरण भुल्लर को सीबीआई ने 5 दिनों के लिए हिरासत में भेजा,...

हरचरण भुल्लर को सीबीआई ने 5 दिनों के लिए हिरासत में भेजा, रिश्वत लेने के आरोप

पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण भुल्लर को सीबीआई ने 5 दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया है। भुल्लर को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था, जिसक बाद उनके करीबी कृष्नू के साथ गुरुवार को चंडीगढ़ सीबीआई अदालत में पेश किया गया। अदालत ने कृष्नू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सुनवाई के दौरान, भुल्लर के वकील ने उन्हें जेल में मिलने के लिए एक याचिका दायर की, जिस पर अदालत ने आदेश दिया कि भुल्लर हर रोज शाम 4 से 5 बजे के बीच अपने वकील से मिल सकते हैं।बता दें कि उनके घर से छापेमारी में 5 करोड़ रुपये नकद, 1.5 किलो सोना और अन्य लग्जरी सामान बरामद हुए है। भुल्लर को नवंबर 2024 में रोपड़ रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments