Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपूर्व डी जी पी मुहम्मद मुस्तफा के बेटे की मौत मामले में...

पूर्व डी जी पी मुहम्मद मुस्तफा के बेटे की मौत मामले में नया मोड़

पंचकूला में 16 अक्तूबर 2025 को हुई पूर्व पंजाब DGP मुहम्मद मुस्तफा के इकलौते बेटे अकील अख्तार की रहस्यमयी मौत का मामला तेजी से नया मोड़ ले रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एक महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है अकील के शरीर पर दाहिनी कोहनी से 7 सेंटीमीटर ऊपर सिरिंज का एक निशान मिला है।

परिवार ने शुरू में दावा किया था कि अकील की मौत दवाइयों की ओवरडोज से हुई, लेकिन ड्रग्स एडिक्शन की बात सामने आने के बावजूद इंजेक्शन से नशे की कोई पुष्टि नहीं हुई। केवल एक इंजेक्शन का निशान मिलना संदेह को और गहरा रहा है, क्योंकि मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, अगर अकील इंजेक्शन से नशे का आदी होता, तो उसके हाथों पर कई निशान होते।

विशेषज्ञ बताते हैं कि नशा करने वाला व्यक्ति शुरुआत में बाएं हाथ पर ही इंजेक्शन लगाता है, क्योंकि यह आसान होता है। जब बाएं हाथ पर बार-बार लगने से निशान बन जाते हैं और व्यक्ति अभ्यस्त हो जाता है, तब दाएं हाथ का सहारा लिया जाता है। लेकिन अकील के मामले में केवल एक निशान होने से लगता है कि वह इंजेक्शन नशे का आदी नहीं था।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 16 अक्तूबर को परिवार ने अकील को सीधे पंचकूला सेक्टर-6 के सिविल हॉस्पिटल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसका मतलब है कि उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। रात करीब साढ़े 9 बजे अकील का शव अस्पताल पहुंचा। परिवार ने बताया कि अकील को घर में बेहोश हालत में पाया गया था और दवाइयों की ओवरडोज से शायद उसकी हालत बिगड़ी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के हारदा गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर चुके हैं।

यह मामला अब हत्या और साजिश के आरोपों तक पहुंच गया है। 20 अक्तूबर को पड़ोसी शम्सुद्दीन चौधरी की शिकायत पर पंचकूला के मानसा देवी कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में मुहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और दामाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और 61 (आपराधिक साजिश) के तहत FIR दर्ज की गई।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि अकील की पत्नी और उसके ससुर (मुस्तफा) के बीच अनैतिक संबंध थे, जिसमें रजिया सुल्ताना भी शामिल थी। पड़ोसी ने दावा किया कि परिवार ने अकील की हत्या की साजिश रची।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments