Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा देशवासियों के नाम पत्र, दिपावली की दी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा देशवासियों के नाम पत्र, दिपावली की दी शुभकामनाएं

देशभर में इस बार दिवाली का त्योहार 20 और 21 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। बीते कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने INS विक्रांत पर जवानों के साथ दिवाली मनाई वहीं आज 21 अक्तूबर को दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और नए, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद इसे दूसरी दीपावली बताया। उन्होंने भगवान श्री राम को धर्म, मर्यादा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बताते हुए कहा, “श्री राम न केवल धार्मिक प्रतीक हैं, बल्कि उनके जीवन से हमें न्याय और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।”प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और कहा कि भारत ने इस मिशन के दौरान न केवल धर्म की रक्षा की, बल्कि अन्याय का बदला भी लिया।

उन्होंने इसे देश की ताकत, नैतिकता और संकल्प का प्रतीक बताया। पत्र में उन जिलों का विशेष उल्लेख किया गया, जहां पहले नक्सलवाद था, लेकिन अब वहां विकास और शांति की रोशनी फैल रही है। उन्होंने लिखा, “इस बार की दीपावली खास है, क्योंकि उन सुदूर क्षेत्रों में भी दीप जलाए जा रहे हैं, जहां पहले माओवाद और नक्सलवाद था — अब ये जिले विकास के पथ पर हैं।”

मोदी ने हाल के प्रयासों के तहत कई माओवादियों द्वारा हिंसा छोड़कर संविधान में आस्था जताने और मुख्यधारा में शामिल होने की सराहना की।प्रधानमंत्री ने जनता से अपील करते हुए स्वदेशी उत्पाद अपनाने , स्वच्छता और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने ,भोजन में तेल और नमक की मात्रा 10% तक कम करने, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने को कहा ।मोदी ने कहा, “आपका हर छोटा योगदान भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण है। यह नए संकल्पों और सकारात्मक बदलाव का समय है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments