जापान में एक ऐतिहासिक पल आया है. लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) की नेता साने ताकाइची, निचली संसद के वोट में जीत हासिल कर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं. उनका शपथ समारोह आज ही होना तय है। 64 साल की साना ताकाइची को जापान की ‘आयरन लेडी’ के नाम से जाना जाता है. वे ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की बड़ी प्रशंसक है।
यह उनके लिए जापान की शीर्ष सत्ता तक पहुंचने का तीसरा प्रयास था. इसके साथ ही वे पार्टी के स्कैंडलों से जूझते समय लगातार चौथे प्रधानमंत्री बनेंगी, जो पिछले 5 साल से सत्ता संभाल रहे है।साने ताकाइची LDP की कड़ी रूढ़िवादी धड़े की नेता हैं और पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शिष्य मानी जाती हैं. उनकी राजनीतिक छवि दृढ़ और सख्त निर्णय लेने वाली रही है।
प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी. सबसे पहले जापान की आर्थिक मंदी से निपटना. इसके अलावा, अमेरिका-जापान संबंधों को संतुलित करना और पार्टी के अंदर फैली असहमति और स्कैंडलों के बाद पार्टी को एकजुट करना भी बड़ी चुनौती होगी।


