Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को दी सख्त चेतावनी , युद्धविराम...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को दी सख्त चेतावनी , युद्धविराम का पालन करे नहीं तो खतरनाक होंगे नतीजें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने इज़राइल के साथ बने युद्धविराम का पालन नहीं किया, तो उसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि “मध्य पूर्व ” में पहली बार शांति स्थापित हो रही है, और अगर हमास “अच्छा व्यवहार” नहीं करता है, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।“हमने हमास के साथ समझौता किया है कि वह अब शांतिपूर्वक रहेगा।

अगर उन्होंने इस वचन का पालन नहीं किया, तो उन्हें मिटा दिया जाएगा — और वे यह बात जानते हैं।”ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका वर्तमान में युद्धविराम को एक मौका दे रहा है, लेकिन अगर हमास हमले जारी रखता है, तो इसका सख्त सैन्य और रणनीतिक जवाब दिया जाएगा।

यह बयान हाल ही में गाजा में युद्धविराम समझौते के बाद आया है, जहां ट्रंप ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में हमास को चेतावनी दी कि अगर वह सत्ता छोड़ने और गाजा पर नियंत्रण त्यागने से इनकार करता है, तो उसे “पूर्ण विनाश” का सामना करना पड़ेगा। इसी तरह, उन्होंने कहा कि अगर हमास निहत्था नहीं होता, तो अमेरिका या इज़राइल द्वारा त्वरित और संभवतः हिंसक कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनियां युद्धविराम के कुछ ही दिनों बाद आई, जब गाजा में तनाव बढ़ने की खबरें आई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments