अखिलेश यादव के दिवाली पर दीयों और मोमबत्ती जलाने को लेकर दिए बयान से बवाल मचा रखा है बीजेपी नेताओं ने सपा अध्यक्ष को घेरना शुरू कर दिया है। बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अखिलेश यादव का दिवाली पर दीये न जलाने का बयान निंदनीय है।यह त्योहार खुशी का प्रतीक है, यह भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को दर्शाता है। ऐसे बयान उनकी हताशा को दर्शाते है ।
अमित मालवीय ने कहा कि दिवाली हमारे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है. यह सिर्फ रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देती है।दीए और मोमबत्तियां हमारी परंपरा का हिस्सा हैं, जिनमें घर-घर की भावना और श्रद्धा जुड़ी होती है. इन्हें “पैसे की बर्बादी” कहना न सिर्फ़ अनुचित है बल्कि हिन्दू आस्था का अपमान भी है।उन्होंने आगे लिखा कि त्योहारों की तुलना करने के बजाय अखिलेश यादव को भारत की विविध परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। यही सच्ची धर्मनिरपेक्षता है।


