आज 19 अक्तूबर 2025 छोटी दिवाली और इसके अगले दिन 20 अक्तूबर 2025 बड़ी दिवाली देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। हालाकि कुछ लोग 21 अक्तूबर को दिवाली मनाने का योग बता रहे है। लक्ष्मी के आगमन के लिए घरों की साफ-सफाई के साथ सजावट की जा चुकी है।दिवाली के मौके पर नवज्योति से जुड़ा एक उपाय बताया जा रहा है, जो आपके नौ ग्रहों के दोषों को ठीक करने का सबसे सरल माध्यम है ।
20 अक्तूबर की रात 9 बजकर 9 मिनट पर नवज्योति का दीया जलाएं, जिसके अंदर नौ बाती हो।9 दिशाओं से जब दीया जलेगा तो आपके नौ ग्रहों की ऊर्जा का संचार आपके घर में पॉजिटिव रूप में देखने को मिलेगा।दिशाओं से जब दीया जलेगा तो आपके नौ ग्रहों की ऊर्जा का संचार आपके घर में पॉजिटिव रूप में देखने को मिलेगा। दिवाली के मौके पर अपने ग्रह दोषों को सही करने का यह एक बेहद शानदार मौका है।
यह साल 2025 (2+0+2+5=9) और अंक 9 दोनों ही मंगल का है।इसके अलावा 9 बजकर 9 मिनट नवग्रहों का भी प्रतीक है। रात को नवज्योति जलाने से नवग्रहों की कृपा आपके पूरे परिवार पर बनी रहेगी।यह नवज्योति दीया सूर्योदय तक जलता रहना चाहिए। जब पूरी रात घर में ये नौ दीया जलेगा तो आपकी कुंडली में स्थित नव ग्रहों से जुड़े दोषों से मुक्ति मिलेगी।
इसके अलावा मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने के साथ सब कुछ मंगलमय होना शुरू हो जाएगा।इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी के विशेष मंत्रों का भी जाप करते रहें, क्योंकि दिवाली जितना रोशनी और मिठाईयों का पर्व है, उससे कई अधिक आध्यात्मिक जागृत करने का भी दिन है। दिवाली के मौके पर अपने ग्रह दोषों को सही करने का यह एक बेहद शानदार मौका है।


