श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने की इजाजत दे दी है।रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के लिए सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है।
इससे सिख श्रद्धालुओं को राहत मिली है। अब, श्रद्धालु मत्था टेकने के लिए पाकिस्तान जा सकेंगे। यहाँ बताते चलें कि कुछ समय पहले भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण केंद्र सरकार ने सिख जत्थों के पाकिस्तान जाने पर रोक लगा दी थी।
बता दें कि कुछ दिन पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान स्थित सिख गुरुधामों के दर्शन के लिए बंद किए गए बॉर्डर को फिर से खोलने की मांग की थी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की इस मांग पर केंद्र सरकार ने अपना फैसला सुनाते हुए सिख श्रद्धालुओं को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान जाने की आज्ञा दे दी है।


