Saturday, October 17, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटकैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आने वाला नन्हा मेहमान, दोनों...

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आने वाला नन्हा मेहमान, दोनों ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

बालीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियां आने वाली हैं. विक्क और कैटरीना पेरेंट्स बनने वाले हैं. लंबे समय से कैटरीना के प्रेग्नेंसी की खबरें चर्चा में थी। अब एक्ट्रेस ने पति के साथ इसकी अनाउंसमेंट कर दी है।

उन्होंने पति विक्की कौशल के साथ एक खूबसूरत सी फोटो शेयर की। हर तरफ इसकी चर्चा हैं। स्टार्स से लेकर फैंस सभी उन्हें बधाई दे रहे है। कैटरीना और विक्की ने एक फोटो शेयर की. इसमें कैटरीना को व्हाइट कलर की स्लीवलेस ड्रेस में देखा गया. वो बेबी बंप प्लॉन्ट करती दिखी। वही विक्की कौशल कैटरीना के साथ दिखे ।फोटो को कैटरीना और विक्की ने पकड़ी हुई है. दोनों बहुत खुश और एक्साइटेड नजर आए।

फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- हमारी जिंदगी का बेस्ट चैप्टर शुरू करने की शुरुआत हो रही है. दिल खुशी और आभार से भरा है। बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी. उनकी शादी ग्रैंड लेवल पर हुई थी. शादी राजस्थान के सवाईमाधोपुर में हुई थी. दोनों की शादी की बहुत चर्चा रही।

कैटरीना और विक्की की शादी की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। विक्की और कैटरीना की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते है। दोनों का रोमांटिक बॉन्ड फैंस को पसंद आता है। फैंस उन्हें साथ में स्क्रीन पर भी देखना चाहते है।वर्क फ्रंट पर विक्की को पिछली बार फिल्म छावा में देखा गया था।

यह फिल्म ब्लॉकबस्ट हिट हुई। फिल्म ने कमाई में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अव वो संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में दिखेंगे। वहीं कैटरीना कैफ को 2024 में फिल्म मैरी क्रिसमस में देखा गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments