प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है।पीएम मोदी आज 17 सितंबर, 2025 को 75 साल के हो गए है। देश भर के नेताओं और प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ पूरी दुनिया से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही है। दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं ने कॉल कर उन्हें शुभकामनाएं दी।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को जन्म दिन की बधाई दी जिस पर नरेंद्र मोदी ने ‘थैंक्यू मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप’ कहा है।
भारत-अमेरिका तनातनी के बीच डोनाल्ड ट्रंप के तेवर ढीले पड़ते नजर आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. टैरिफ की वजह से तनाव के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी ने ट्रंप को एक्स पर टैग करते हुए लिखा कि थैंक्यू मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप. मेरे 75वें जन्मदिन पर गर्मजोशी भरे शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है. उन्होंने कहा, “बतौर प्रधानमंत्री आपके काम ने आपको देश में सम्मान और दुनिया में बड़ी प्रतिष्ठा दिलाई है. आपके नेतृत्व में भारत ने सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं. आप भारत और रूस की विशेष दोस्ती को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. हम भविष्य में भी आपसी, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करते रहेंगे.”।



