पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अस्पताल से ऑनलाइन वीडियो कांफ्रैसिंग के माध्यम से पंजाबी गायक मनकीरत औलख और हंसपाल ट्रेडर्स के मालिक प्रीतपाल सिंह से वीडियो काल पर बातचीक की। सीएम ने मनकीरत औलख एंव उनके साथियों द्वारा पंजाब में बाढ़ दौरान लोगों की मदद करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
वीडियो काल में मनकीरत औलख ने किसानों के कर्ज माफ करने की बात भी सीएम के सामने रखी ।मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट के समय पंजाबियों ने एक बार फिर साबित किया है कि पंजाब की मिट्टी में हौंसला, सेवा भाव और भाईचारा गहराई से बसा है। पंजाब सरकार हर ऐसे मददगार के साथ खड़ी है जो अपने स्तर पर लोगों की जान बचाने में लगे हुए है।
यह संदेश साफ है कि मान सरकार सिर्फ प्रशासनिक स्तर पर नहीं बल्कि पंजाबियों की भावनाओं और जज्बातों के साथ खड़ी है। यही कारण है कि संकट की घड़ी में हर पंजाबी को महसूस हो रहा है कि उसकी सरकार और उसका समाज एक परिवार की तरह उसके साथ है।


