Saturday, April 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बाढ़...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 9 सितंबर को पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। जानकारी के अनुसार, वह जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और इसके बाद इन राज्यों के प्रशासकीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

इसके बाद, शाम करीब 4 बजे वह पंजाब के गुरदासपुर पंजाब पहुंचेंगे। कहा जा रहा है कि वह यहां डेरा बाबा नानक और मकोड़ा पत्तन हलकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। हालांकि, कुछ बीजेपी नेता दावा कर रहे हैं कि वह सड़क मार्ग से भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं।

शाम को गुरदासपुर के किबड़ी कैंट में प्रशासनिक अधिकारियों और बाढ़ पीड़ितों के साथ उनकी बैठक भी होगी बता दें कि इससे पहले पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बाढ़ से लगभग 2,000 गांव 4,00,000 से अधिक नागरिकों को प्रभावित होने की बात कही थी, जबकि 14 जिलों में 43 मौतें होने की जानकारी दी थी।

राज्य की अर्थव्यवस्था का आधार माने जाने वाले कृषि क्षेत्र को भी भारी नुक्सान हुआ है, जिसमें 18 जिलों में 1.72 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को नुक्सान पहुंचा है। इसके अलावा, बुनियादी ढांचे, घरों और पशुओं को भी गंभीर क्षति पहुंची है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 31 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य के लंबित 60,000 करोड़ रुपये से अधिक जारी करने की मांग की थी। इसमें जीएसटी मुआवजा, आरडीएफ और एमडीएफ, और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फंड शामिल हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए उपयुक्त मुआवजा सुनिश्चित करने हेतु एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के नियमों में संशोधन की भी मांग की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments