Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम मान ने कैबिनेट मीटिंग में लिए अहम...

बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम मान ने कैबिनेट मीटिंग में लिए अहम फैसले

पिछले कई दिन से बीमार चल रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल में भर्ती है। इसके चलते आज दोपहर 12 बजे कैबिनेट की बैठक अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।इस दौरान उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों से पंजाब में आई बाढ़ और ताजा हालातों का जायजा लिया। साथ ही, किसानों के खेतों में बाढ़ के कारण जमा रेत के मुद्दे पर भी फैसला लिया गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कई अहम फैसले किए है। ये ऐलान बाढ़ से नुक्सान झेलने वाले परिवारों, किसानों और पशुपालकों को आर्थिक सहायता देने के लिए किए गए हैं।बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिवारों को 4 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

किसानों की खराब हुई फसलों के लिए सरकार प्रति एकड़ 20,000 रुपये मुआवजा देगी। सरकार का दावा है कि यह राशि देश के किसी भी अन्य राज्य से अधिक है। सर्वेक्षण के बाद तुरंत मुआवजा वितरित किया जाएगा।

बाढ़ में मरे पशुओं के लिए भी सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। **”मेरी खेत, मेरी रेत” नीति** मुख्यमंत्री ने “मेरी खेत, मेरी रेत” नामक विशेष नीति की घोषणा की है। इस नीति के तहत, किसान अपने खेतों में बाढ़ के दौरान जमा रेत और मिट्टी को निकालकर बेच सकेंगे।

इससे एक ओर नदियों की चौड़ाई बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा।शहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। बाढ़ से क्षतिग्रस्त स्कूलों, कॉलेजों और बिजली ग्रिडों की मुरम्मत और सहायता की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments