Tuesday, June 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपंजाब हॉकी के प्रधान व प्रसिद्ध उद्योगपति नितिन कोहली कल ज्वाइन करेंगे...

पंजाब हॉकी के प्रधान व प्रसिद्ध उद्योगपति नितिन कोहली कल ज्वाइन करेंगे पार्टी, आप में शामिल होंगे कोहली

NRI SANJH JALANDHAR (28 MAY)

जालंधर सेंट्रल से आप हाईकमान की हलका इंचार्ज की तलाश खत्म हो गई। ऑल इंडिया हॉकी संगठन के उपाध्यक्ष और उत्तर भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति नितिन कोहली को वीरवार को आप पार्टी के बड़े नेता खुद जॉइन करवाएंगे।

नितिन कोहली पंजाब हॉकी के प्रधान हैं और कारोबार जगत में उनकी पकड़ मजबूत है। प्रसिद्ध ट्रेसर शू कंपनी के मालिक नितिन कोहली वीरवार को राजनीति में कदम रखेंगे। नितिन कोहली की तरफ से आप में शामिल होने के लिए हां करने के बाद विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल से आप हाईकमान की हलका इंचार्ज की तलाश खत्म हो गई। 

बता दें कि रमन अरोड़ा की भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्तता के बाद से आप हाईकमान बहुत ही असमंजस में था कि ऐसी स्थिति में पार्टी की नैया कौन पार लगा सकता है। इसके लिए नितिन कोहली से पिछले कई दिनों से आप हाईकमान द्वारा संपर्क किया जा रहा था। पता चला कि बुधवार को नितिन कोहली की तरफ से आप हाईकमान को पार्टी ज्वाइन करने के लिए हां कर दी गई है। नितिन कोहली के आप ज्वाइन करने से सिर्फ जालंधर सेंटल में ही नहीं बल्कि पूरे दोआबा और पंजाब में पार्टी को फायदा मिलेगा।

जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। विधायक के गिरफ्तारी से धूमिल हुई आम आदमी पार्टी की छवि को अब उत्तर भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाज के हर वर्ग से दिल से जुड़े नितिन कोहली सुधारेंगे। ऑल इंडिया हॉकी संगठन के उपाध्यक्ष, पंजाब हॉकी के प्रधान व उत्तर भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति नितिन कोहली को आप में शामिल होने वाले हैं। पार्टी के बड़े नेता कोहली को खुद पार्टी में शामिल करवाएंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया कल जालंधर में होंगे और वह नितिन कोहली को पार्टी में शामिल करवाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments