Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeपंजाबप्राण प्रतिष्ठा के दिन पंजाब हुआ राममय, हर घर पर जले दीप...

प्राण प्रतिष्ठा के दिन पंजाब हुआ राममय, हर घर पर जले दीप मनाई गई दिवाली

NRI SANJH JALANDHAR ( 22 January)

अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा पंजा रामयम हुआ पड़ा है। हर गली, बाजार और इलाकों में श्री राम के जैकारे लग रहे हैं। मंदिरों में सुबह सुंदर कांड का पाठ शुरु हुआ तो उसके बाद सारा दिन ही भगवान राम के भजन चलते रहे। सड़कों पर लोग श्री राम के जैकारे लगाते हुए गुजर रहे थे। आकर्षक रोशनी से शहर की इमारतें और घर जगमगा उठे।

वहीं, श्री देवी तालाब मंदिर में सुबह से ही भजन कीर्तन चल रहे हैं और देर शाम को 1.25 लाख से अधिक दीए जलाकर प्रभू श्री राम के जैघोष लगाए गए। सोमवार सुबह 10 बजे जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा था तो जालंधर के गीता मंदिर, मां लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री देवी तालाब मंदिर, बस्ती गुजां के बाबा बालक नाथ मंदिर, गौरी शंकर मंदिर और शहर के प्रमुख मंदिरों में सुंदर कांड का पाठ शुरु हो गया। जिसकी समाप्ती दोपहर 12 बजे के करीब हुई।



पूरे जालंधर में हर छोटे से लेकर बड़े संस्थान, मंदिर, बाजार और गलियों में एलईडी लगाई गई ताकि लोग अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देख सकें। दमोरिया पुल के नीचे श्री शिव मंदिर के बाहर रेलवे रोड पर भी एलईडी लगाई गई और लंगर भी।

श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्य राजेश विज ने कहा कि बहुत ही खुशी का दिन है और ऐतिहासिक भी। मंदिर में 1.25 लाख के करीब दीए एक दिन पहले ही रखवा दिए गए थे। लेकिन लोगों की आस्था ने 1.25 लाख दीयों को 2.50 लाख में बदल दिया है। क्योंकि हर कोई अपने साथ दीए और बाती लेकर मंदिर में पहुंच रहा था। सभी को राम लला के विराजमान होने की बधाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments