पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे, ठंड और शीत लहर से राहत नहीं मिल रही है। पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही, धूप भी नहीं निकली है। जिस वजह से लोगों को ठंड का काफी एहसास हो रहा है। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिनों तक ऐसे ही हालात रहने वाले हैं, यानी लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी।

24 जनवरी से बदलेगा मौसम
विभाग के अनुसार 24 जनवरी से मौसम बदलने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे मैदानी इलाकों में लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी। घने कोहरे के कारण सुबह के समय राज्य के 10 जिलों में दृश्यता 25 मीटर से कम दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद शामिल हैं।
राज्य के 7 जिलों की पहचान की गई है, जहां 5 डिग्री से कम पारा रिकॉर्ड किया गया है। इन जिलों में हिसार, रोहतक, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, सिरसा, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, करनाल, मेवात, महेंद्रगढ़ शामिल हैं. सबसे ठंडा स्थान महेंद्रगढ़ दर्ज किया गया, यहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया।


