Sunday, April 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली में पड़नी शुरू हुई भीषण गर्मी, आने वाले दिनों में सताएगी

दिल्ली में पड़नी शुरू हुई भीषण गर्मी, आने वाले दिनों में सताएगी

Severe heat has started in Delhi, will continue to trouble in the coming days

NRI SANJH JALANDHAR (21 MARCH)

एनसीआर में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। साथ ही दोपहर के समय गर्म हवाओं का प्रकोप देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय लोग गर्मी से परेशान नजर आने लगे हैं। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि 26 मार्च तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है और ना ही कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। ऐसे में 26 मार्च तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप और ज्यादा बढ़ेगी, जिससे तापमान भी बढ़ेगा। वहीं दिल्ली में आज AQI 176 दर्ज किया गया है। 

कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।  मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। सुबह के समय 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हालांकि दिन में हवा की गति बढ़ सकती है, जो लू का एहसास कराएगी। 

मार्च के अंत तक 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

बता दें कि 26 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि कल यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं, जिसके कारण दिल्ली में कल का मौसम थोड़ा सुहाना हो सकता है। वहीं 26 मार्च तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 26 मार्च के बाद गर्मी और बढ़ सकती है और महीने के अंत तक तापमान 40 डिग्री पार कर सकता है। 

दिल्ली की आवोहवा

दिल्ली में आज AQI 176 दर्ज किया गया, जो अधिक संवेदनशील लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्हें सांस लेने और खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 50 या उससे कम का AQI अच्छी वायु गुणवत्ता होती है। वहीं अगर AQI 300 से ज्यादा हो, तो वो खतरनाक श्रेणी में पहुंच जाता है, जो खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments