Saturday, April 25, 2026

Google search engine
HomeनेशनलGold Price Today: होलिका दहन के दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, ₹600...

Gold Price Today: होलिका दहन के दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, ₹600 महंगा हुआ गोल्ड, जानें ताजा रेट्स 

NRI SANJH JALANDHAR (13 MARCH)

Gold Price Today (13 March): सोना चांदी के दाम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज होलिका दहन के दिन गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेजी दिख रही है। आज यानी 13 मार्च, गुरुवार को सोने के भाव 600 रुपए तक महंगे हुए है। देश के बड़े शहरों में आज (13 मार्च) 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 87,900 रु. प्रति 10 ग्राम है, जो ₹600 की तेजी को दर्शाता है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹80,700 के ऊपर प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसी अवधि में सिल्वर के भाव (Silver Rate) की कीमतों में 3000 रुपए तक की तेजी हुई और सिल्वर 97,900 से बढ़कर आज 1,00,100 रुपए के लेवल पर पहुंच गई। देखें आज 13 मार्च के सोने-चांदी के दाम।  

दिल्ली में सोने का भाव

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 80,810 रुपए प्रति 10 ग्राम    
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 88,140 रुपए प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में सोने का दाम

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 80,660 रुपए प्रति 10 ग्राम    
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 87,990 रुपए प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का दाम    

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 80,660  रुपए प्रति 10 ग्राम    
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 87,990 रुपए प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने के दाम 

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 80,660 रुपए प्रति 10 ग्राम    
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 87,990 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल में सोने के दाम

  1. सोने का भाव (22 कैरेट):  81,200 रुपए प्रति 10 ग्राम    
  2. सोने का भाव (24 कैरेट):    88,580 रुपए प्रति 10 ग्राम

चांदी का रेट 
13 मार्च को देश में चांदी के दाम 1,00,100 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गए। चांदी के आज के दाम में कल की तुलना में करीब 3000 रुपए की उछाल आई है। कल बुधवार (12 मार्च) को चांदी की कीमत 97,900 रुपए थी।

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी क्यों? 
सोने और चांदी के दामों में उछाल के पीछे के कई महत्वपूर्ण कारण हैं। इनमें वैश्विक मांग, करेंसी एक्सचेंज दर, ब्याज दरों, और सरकारी नियमों मुख्यतौर पर सोने- चांदी की कीमतों को प्रभावित करते हैं। इसेक अलावा डॉलर की कमजोरी, अमेरिकी आर्थिक स्थिरता और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण सोने की मांग बढ़ी है। 

वर्तमान में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा हैं। इसका मुख्य कारण निवेशकों में सतर्कता और वैश्विक आर्थिक हालात में संभावित बदलाव है। इसके अलावा, अमेरिका में टैक्स नीतियों में बदलाव और रोजगार से जुड़े आंकड़ों के कारण अनिश्चित बनी हुई है। इससे निवेशकों का रूझान सिक्योर निवेश सोने की ओर बढ़ा है, जिससे सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments