Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
HomeनेशनलMaruti Suzuki Celerio में अब 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, सुरक्षा बढ़ी तो कीमतों...

Maruti Suzuki Celerio में अब 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, सुरक्षा बढ़ी तो कीमतों में भी हुआ इज़ाफा…

NRI SANJH JALANDHAR (11 FEBRUARY)

Maruti Suzuki India ने अपने लोकप्रिय Celerio मॉडल में सुरक्षा मानकों को सुधारते हुए अब 6 एयरबैग्स को स्टैंडर्ड फीचर के रूप में शामिल कर दिया है। पहले केवल 2 एयरबैग्स मिलने वाले इस छोटे हैचबैक में अब 12 से अधिक सुरक्षा फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ABS with EBD और रिवर्स पार्किंग सेंसर शामिल हैं।

मुख्य बिंदु (Maruti Suzuki Celerio)

  • 6 एयरबैग्स: Celerio अपने सेगमेंट में पहली बार 6 एयरबैग्स के साथ आ रहा है।
  • अन्य सुरक्षा फीचर्स: हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ABS with EBD, और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसी आधुनिक सुरक्षा तकनीकें।
  • कीमत में बढ़ोतरी: अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स के कारण Celerio की कीमत में ₹16,000 से ₹32,500 तक का इज़ाफा हुआ है. वर्तमान में इसकी कीमत ₹5.64 लाख से ₹7.37 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है.।
  • इंजन विकल्प (Maruti Suzuki Celerio)
  • 1.0-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन (68.5PS, 91.1Nm) – 5-स्पीड MT और AMT विकल्प में उपलब्ध.
  • CNG वेरिएंट (56.6PS, 82.1Nm) – 5-स्पीड MT के साथ पेश किया गया।
  • फ्यूल एफिशिएंसी (Maruti Suzuki Celerio)
  • पेट्रोल वेरिएंट: 26 kmpl
  • CNG वेरिएंट: 34.43 km/kg
  • Maruti Suzuki ने पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा सुधारों पर विशेष ध्यान दिया है. नई पीढ़ी की Swift और Dzire (2024 मॉडल) में भी 6 एयरबैग्स को स्टैंडर्ड बनाया गया है, और Dzire ने Global NCAP से 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग भी प्राप्त की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments