NRI SANJH JALANDHAR (19 January)
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां अलग-अलग राज्यों में छुट्टी का ऐलान किया जा रहा है वही प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से आधे दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए छुट्टी की है। गृह विभाग की तरफ से आदेश भी जारी हो चुके हैं।
पूरे देश में होगी आधी छुट्टी
वहीं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केंद्र सरकार ने पूरे देश में आधी छुट्टी का ऐलान किया है। जिसके तहत सरकार दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी।
इन राज्यों में है छु्टटी
आपको बता दें कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई राज्यों में छुट्टी का भी ऐलान किया गया है। यूपी, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गोवा में 22 जनवरी को छुट्टी घोषित की गई है।


