Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबयात्रीगण सावधान ! 30 दिसंबर को अमृतसर में नहीं चलेगी कोई भी...

यात्रीगण सावधान ! 30 दिसंबर को अमृतसर में नहीं चलेगी कोई भी बस, जाने क्यों

NRI SANJH JALANDHAR (27 DECEMBER)

खनौरी और शंभू बॉर्डर पर अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के गैर राजनीतिक संगठनों द्वारा सोमवार 30 दिसंबर को पंजाब बंद करने की कॉल दी गई है। इस कॉल को मिनीबस ऑपरेटर पंजाब ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है।

मिनीबस ऑपरेटर्स एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष बलदेव सिंह बब्बू और जिला अध्यक्ष सविंदर सिंह सैंसारा ने कहा कि किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे संगठनों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद करने का जो फैसला लिया  गया है जिसे वे पूरा समर्थन करेंगे क्योंकि दिन ब दिन कर्ज के बोझ तले आ रहे किसानों को बचाना बहुत जरूरी है। 

अध्यक्ष बब्बू और सैंसरा ने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए पिछले कई दिनों से अनशन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर को अमृतसर जिले में कोई भी बस नहीं चलेगी और इस दिन आम लोगों को भी अपने कारोबार बंद रखकर किसान संगठनों का समर्थन करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments