Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली-एनसीआर में बारिश ने बढ़ाई टेंशन, ठंड से ठिठुर रही राजधानी, मौसम...

दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने बढ़ाई टेंशन, ठंड से ठिठुर रही राजधानी, मौसम विभाग ने जारी किया Orange Alert

NRI SANJH JALANDHAR (27 DECEMBER)

दिल्ली और पंजाब में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। जिससे दिल्ली वालों की टेंशन बढ़ गई है। एक तरफ लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं । वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में भारी जलभराव होने की वजह से यातायात बाधित है। ऐसे में लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा बारिश दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में हुई है। यहां सुबह 8.30 बजे से लेकर 2.30 बजे तक 2.7 सेमी बारिश दर्द की गई है। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में बारिश दो से तीन सेमी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने पंजाब और दिल्ली में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में रात करीब 2:30 बजे बारिश शुरू हुई थी, जो शुक्रवार के दोपहर 2 बजे के बाद तेज हो गई है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में शनिवार को भी बारिश होगी। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments