Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeपंजाब(मामला युवक के कत्ल का) फगवाड़ा में गुरुद्वारा साहिब में हत्या करने...

(मामला युवक के कत्ल का) फगवाड़ा में गुरुद्वारा साहिब में हत्या करने वाले निहंग सिंह के डोप टेस्ट में मिला ड्रग्स

NRI SANJH JALANDHAR (19 JANUARY)


कपूरथला के अधीन आते फगवाड़ा में 16 जनवरी को निहंग रमनदीप सिंह उर्फ मंगू मठ का पुलिस ने डोप टेस्ट करवाया है। जिसमें खुलासा हुआ है कि निहंग रमनदीप सिंह के खून में ड्रग्स पाई गई है। मंगू मठ के ब्लड सैंपल से डॉक्टरों को बुप्रेनॉर्फिन, बेंजोडायजेपाइन और मॉर्फिन मिली है। बता दें कि निहंग रमनदीप सिंह ने मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब में युवक को तेजधार हथियारों से मार दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। रमनदीप सिंह के खिलाफ अलग अलग धाराओं के चलते 9 एफआईआर दर्ज है।

3 घंटे पहले मिल गई थी पुलिस को घटना की सूचना
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को पत्र लिखकर बताया कि युवक की हत्या से तीन घंटे पहले सूचना के बावजूद मामले को समय पर संभालने में पुलिस विफल रही। जबकि पुलिस इसको रोक सकती थी। कानून हाथ में कोई भी नही ले सकता। वहीं इस पत्र में लगाए गए आरोपों को फगवाड़ा के एसपी गुरप्रीत सिंह ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को देरी से सूचना मिली, जब सूचना मिली हत्या हो चुकी थी।


बाइक चोरी का भी केस दर्ज है निहंग रमनदीप सिंह पर
बता दें कि निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ पर लुधियाना में बाइक चोरी, आर्म्स एक्ट और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने को लेकर मामला दर्ज है। अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर में करीब एक साल पहले निहंगों के 2 गुटों में बहस हो गई थी। तब रमनदीप सिंह मंगू मठ ने अपनी तलवार से दूसरे निहंग सुशील कुमार का हाथ काट दिया था। जिसके बाद मंगू मौके से फरार हो गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments