NRI SANJH JALANDHAR (18 January
जालंधर वेस्ट में आज दुकानदारों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जैसे ही कोई ग्राहक हमारी दुकान के बाहर आता है और वह कोई अपनी कार एक्टिवा बाइक पार्क करता है उसकी गाड़ी पर स्टिकर लगाकर उसका चालान कर दिया जाता है। इतना ही नहीं यह लोग हमारी गाड़ियां भी नहीं खड़ी होने दे रहे हैं। जिसके चलते वहां पर आम आदमी पार्टी के वेस्ट से विधायक शीतल अंगूराल भी पहुंचे उन्होंने पुलिस से कहा कि आप लोग सख्ती करें, लेकिन जो लोग अपने घर के बाहर अपनी गाड़ी लगा रहे हैं अगर मैं यहां पर नहीं लगाएंगे तो कहां पर लगाएंगे।

दुकानदारों का कहना है कि जैसे ही कोई ग्राहक हमारी दुकान के बाहर आता है और वह कोई अपनी कार एक्टिवा बाइक पार्क करता है उसकी गाड़ी पर स्टिकर लगाकर उसका चालान कर दिया जाता है। इतना ही नहीं यह लोग हमारी गाड़ियां भी नहीं खड़ी होने दे रहे हैं।
कस्टमर आने हुए बंद
दुकानदारों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के इस कार्रवाई के कारण दुकान पर कस्टमर आने बंद हो गए हैं। पहले से ही काम ढीला चल रहा है और ऊपर से पुलिस की तरफ से की जा रही कार्रवाई हम दुकानदारों के लिए मुसीबत बनी हुई है। कस्टमर कहते हैं कि हम आपकी दुकान पर क्यों आएं, चालान कटवाने के लिए।
शीतल अंगुराल ने मामला सुलझाया
मौके पर पहुंचे विधायक शीतल अंगुराल ने दुकानदारों की समस्या जानी। उन्होंने पुलिस से कहा कि जो लोग अपने घर के बाहर अपनी गाड़ी लगा रहे हैं अगर वह यहां पर नहीं लगाएंगे तो कहां पर लगाएंगे। अगर ट्रैफिक को लेकर कोई समस्या आती है तो उसे हम मिलकर सुलझा लेते हैं।
बता दे पुलिस कमिश्नर जालंधर की ओर से शहर में ट्रैफिक पर काबू पाने के लिए एक मुहिम चलाई गई है जिसके चलते पूरे शहर में सख्ती की


