Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
HomeCrimeपंजाब पुलिस और लॉरेंस के गुर्गों में मुठभेड़:हथियार बरामदगी के दौरान क्रॉस...

पंजाब पुलिस और लॉरेंस के गुर्गों में मुठभेड़:हथियार बरामदगी के दौरान क्रॉस फायरिंग, 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी; जर्मन-चीनी पिस्टल बरामद

NRI SANJH JALANDHAR (27 NOVEMBER)

कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल सैल की टीम हथियार बरामदगी के लिए उन्हें ले गई थी। जब पुलिस उन्हें जालंधर कैंट के नंगर करारखां गांव ले गई तो वहां छुपाए हथियार उठाते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग में पुलिस ने दोनों बदमाशों के पैर में गोली मार दी।

बदमाशों से जर्मन मेड रिवॉल्वर और चाइनीज पिस्टल समेत 3 अवैध हथियार और कई कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों पर पहले से ही रंगदारी, हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस घटना में घायल आरोपियों को अस्पताल भेज रही है। फिलहाल घटना में किसी पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार 22 नवंबर को आदमपुर के पास से गिरफ्तार किया। बदमाशों की पहचान आदमपुर निवासी हरिंदर सिंह और जालंधर कैंट निवासी सुखमनजोत सिंह के रूप में हुई है।

गांव में छिपा रखे थे हथियार पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने जालंधर कैंट के गांव नंगल करारखां में हथियार छिपा रखे हैं। जिन्हें जब्त करने के लिए ही पुलिस उन्हें लेकर आई थी। जब पुलिस ने उन्हें हथियार खोजकर लाने को कहा तो उन्होंने उन्हीं हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। दोनों बदमाश लंबे टाइम से लॉरेंस गैंग के लिए काम कर रहे हैं।

आरोपियों का अस्पताल भर्ती कराया वहीं मुठभेड़ में जख्मी हुए दोनों बदमाशों को सिविल अस्पताल जालंधर भेजा गया है। मौके पर छानबीन के बाद पुलिस ने वहां से एक जर्मन मेड रिवॉल्वर, एक चाइना मेड पिस्टल और अन्य हथियार बरामद किए हैं। सभी हथियार लोडेड थे।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों बदमाशों ने अपने विरोधी गैंग से जुड़े 4-5 लोगों को निशाना बनाना था। उसी के लिए यह हथियार लाए गए थे। हालांकि उससे पहले वह पकड़े गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments