Tuesday, June 16, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सपंजाब में 4 सीटों पर 59.67% वोटिंग:सबसे ज्यादा 78.1% मतदान गिद्दड़बाहा में,...

पंजाब में 4 सीटों पर 59.67% वोटिंग:सबसे ज्यादा 78.1% मतदान गिद्दड़बाहा में, कांग्रेस और AAP वर्करों में हुई झड़प

NRI SANJH JALANDHAR (20 NOVEMBER)

पंजाब में बुधवार (20 नवंबर) को 4 विधानसभा सीटों बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई। अब 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा। चारों सीटों पर शाम साढ़े पांच बजे तक 59.67 फीसदी मतदान हुआ। गिद्दड़बाहा में सबसे ज्यादा 78.1 फीसदी मतदान हुआ। जबकि डेरा बाबा नानक में 59.8 फीसदी, बरनाला में 52.7 फीसदी और चब्बेवाल में 48.01 फीसदी मतदान हुआ। ये आंकड़े चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक हैं। इसमें बदलाव संभव है।

डेरा बाबा नानक में कांग्रेस और AAP समर्थकों में वोटिंग को लेकर झड़प हो गई। उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आरोप लगाया है कि पंजाब की AAP सरकार गुंडागर्दी कर रही है। इसके साथ यहां दूल्हा 7 फेरे लेने से पहले वोटिंग करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचा

वहीं वोटिंग के बीच पूर्व मंत्री और अकाली दल के वाइस प्रेसिडेंट अनिल जोशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे में पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments