जालंधर नगर निगम के एडीसी नेत्रहीन, आज संभाल रहे चार्ज

NRI SANJH JALANDHAR (25 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

पंजाब के जालंधर में नए नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर आईएएस अधिकारी अंकुरजीत सिंह होंगे। आज यानी बुधवार को वह जालंधर नगर निगम पहुंच कर चार्ज संभालेंगे। आपको बता दें कि अंकुरजीत सिंह मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर से संबंध रखते हैं। बीते दिनों मंत्री मंडल में बदलाव के बाद राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया था।

जिसमें जालंधर नगर निगम का चार्ज अंकुरजीत सिंह को दिया गया था। आज वह जालंधर पहुंचकर अपना कार्य शुरू करेंगे। हरियाणा के मध्यम वर्ग के परिवार से संबंध रखने वाले अंकुरजीत सिंह देख नहीं सकते, वे जब स्‍कूल में थे, तब उनकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे वह खोने लगे थे। जिसके बाद उन्हें एक दम से दिखना बंद हो गया था। मगर उन्होंने हार नहीं मानी और भगवान द्वारा दी गई परिस्थिति से लड़े, जिसका नतीजा ये रहा कि वह IAS अधिकारी बने और अपने परिवार वह जिले का नाम रोशन किया।

Advertisement
Google search engine