भोगपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:बाइक पर घर लौट रहा था, 4 संदिग्ध हिरासत में

NRI SANJH JALANDHAR (23 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

भोगपुर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जसपाल सिंह उर्फ शालू के रूप में हुई है, जो भोगपुर का ही रहने वाला था। भोगपुर के पास स्थित मोगा रेलवे फाटक के पास उक्त युवक को गोलियां मारी गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर 4 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। ये घटना देर रात करीब साढ़े दस बजे की है।

जानकारी के अनुसार, चारों आरोपियों ने युवक जसपाल सिंह के सिर और अन्य हिस्सों पर गोलियां मारी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना भोगपुर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात में शामिल चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे भोगपुर पुलिस पूछताछ कर रही है कि उक्त आरोपियों ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया।

जालंधर के देहात पुलिस के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि, दोनों पक्षों के बीच पिछले काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई। शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीएसपी बोली- मामले की जांच के बाद कुछ कह पाएंगे

इस मामले में दैनिक भास्कर से बातचीत में आदमपुर के डीएसपी सुमित सूद ने कहा कि, ये घटना देर रात करीब साढ़े दस बजे की है। मृतक शालू अपनी बाइक पर सवार होकर भोगपुर सिटी से अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान रेलवे फाटक के पास उस पर गोलियां चलाई गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि, पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा कि उक्त आरोपियों ने शालू को कितनी गोलियां मारी। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

Advertisement
Google search engine