पंजाब पंचायत चुनाव : अधिसूचना जारी, 20 अक्टूबर को हो सकते है चुनाव

NRI SANJH JALANDHAR (20 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

पंजाब में लंबे समय से प्रतीक्षित पंजाब पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इस संबंध में पंजाब सरकार के पंचायत विभाग ने अधिसूचना जारी की है, जिसमें बताया गया है कि 20 अक्टूबर तक ग्राम पंचायतों के चुनाव कराए जा सकते हैं।

ये चुनाव लगभग 13,000 ग्राम पंचायतों के लिए होंगे। कुछ समय पहले पंजाब सरकार ने पंचायतों को भंग कर दिया था, जिसके बाद से चुनावों का इंतजार हो रहा था।

राज्य चुनाव आयोग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

पंजाब सरकार द्वारा जारी अधिसूचना पंचायत विभाग राज्य चुनाव आयोग को भेजेगा। इसमें कहा गया है कि 20 अक्टूबर तक पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। इसके बाद, चुनाव की तारीखों और कार्यक्रम का अंतिम निर्णय राज्य चुनाव आयोग द्वारा लिया जाएगा। चुनाव आयोग जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगा, जिसमें नामांकन दाखिल करने से लेकर चुनाव के दिन तक का कार्यक्रम होगा। अब देखना यह होगा कि चुनाव आयोग कब अंतिम तारीखों का ऐलान करता है।

राजनीतिक दलों के निशान पर नहीं होंगे चुनाव

दरअसल, पंजाब सरकार ने पंचायत राज कानून में संशोधन किया था, जिसे हाल ही में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंजूरी दी। इसके बाद यह तय हो गया कि पंचायत चुनावों के दौरान कोई भी उम्मीदवार किसी राजनीतिक दल के चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ सकेगा।

Advertisement
Google search engine