Bollywood: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान के पिता को धमकी, पुलिस ने किया मामला के

NRI SANJH JALANDHAR (19 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

पुलिस द्वारा अभिनेता सलमान खान और उनके परिवार को कड़ी सुरक्षा देने के बीच उन्हें फिर धमकी मिली है। बुधवार को सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तब एक अज्ञात बुर्काधारी महिला उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देकर फरार हो गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के पिता सलीम खान बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए बैंडस्टैंड एरिया में गए थे। उसी दौरान एक स्कूटी सवार शख्स के साथ बुर्काधारी महिला सलीम खान के पास से गुजरते हुए उन्हें “लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या! सही से रहो” कहते हुए धमकी देकर चली गई। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने सलमान खान के पिता सलीम खान को मिली धमकी को लेकर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है और उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस का कहना है कि ‘किसी ने अभिनेता के पिता के साथ प्रैंक किया है’। फिलहाल दोनों अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। बताते चलें, ये वाकया तब हुआ जब सलीम खान मॉर्निंग वॉक कर घर की ओर लौट रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आरोपी की गिरफ्तारी की भी खबर है, हालांकि पुलिस द्वारा अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

सलमान खान को पहले भी धमकी दे चुका लॉरेंस
सलमान खान और उनके परिवार को पहले से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकियां मिल चुकी हैं। गैंगस्टर लॉरेंस पहले भी सलमान खान को ईमेल, लेटर और हाल ही में उनके घर के बाहर गोलीबारी करवाकर उन्हें जान से मारने की धमकियां दे चुका है। 

14 अप्रैल को, अभिनेता के मुंबई के बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हालांकि इस घटना के दौरान खान परिवार को कोई हानी नहीं पहुंची। वहीं लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसका केस मकोका कोर्ट में चल रहा है। 

Advertisement
Google search engine