पंजाब पुलिस ने धर दबोचा इस कुख्यात आरोपी को, भारत से था फरार

NRI SANJH JALANDHAR (14 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर कुखियत आरोपी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर कई अपराधिक मामले लगे हुए हैं। अमृतपाल काफी समय से फरार चल रहा था। नशा तस्करी समेत कई हत्याओं ने यह शामिल था। इसकी तलाश पुलिस को काफी समय से थी।

भोमा में रहने वाला अमृतपाल कई गंभीर अपराधिक मामलों में शामिल है को ऑस्ट्रिया से भारत डिपोर्ट करवा कर हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह एक भगोड़ा है जो ऑस्ट्रिया में अवैध रूप से रह रहा था। उसे पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे नई दिल्ली से हिरासत में लिया है।

यह लगे हैं आरोप

अमृतपाल सिंह पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। वह हत्या, हत्या के प्रयास, नशीले पदार्थों की तस्करी और असला एक्ट सहित कई गंभीर अपराधों में शामिल है। आरोपी भारत से फरार था। उसकी पिछले लंबे समय से पंजाब पुलिस को तलाश थी। अब पुलिस ने उसे हिरासत में ले कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि पुलिस को इस दौरान कई और बड़े अपराधों के बारे में जानकारी मिलेगी।


Advertisement
Google search engine