कुरुक्षेत्र: हरियाणा में पीएम मोदी का चुनावी शंखनाद, प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर बोला हमला; कहा- कांग्रेस सबसे बड़ी झूठी पार्टी

NRI SANJH JALANDHAR (14 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पीएम मोदी ने शनिवार (14 सितंबर ) को कुरुक्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करती है। पीएम ने कहा कि आपके पड़ोसी राज्य हिमाचल में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, जनता परेशान है। विकास के नाम पर सिर्फ कांग्रेस नेताओं का विकास हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैंने कहा था कि इस बार भाजपा सरकार के पहले 100 दिन बड़े फैसले के होंगे। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के मजबूत बनाने वाले होंगे। अभी 100 दिन पूरे भी नहीं हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार ने करीब 15 लाख करोड़ रुपए के नए काम शुरू करवा दिए हैं।”

मोदी ने कहा, “हमने कांग्रेस की सरकार का वो दौर देखा है जब विकास का पैसा केवल 1 जिले तक समित रह जाता था। वो पैसा किस-किस की जेब में जाता था ये भी बच्चा-बच्चा जानता है। भाजपा ने पूरे हरियाणा को विकास की धारा से जोड़ा है। 

Advertisement
Google search engine