+1 की छात्रा का मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

NRI SANJH JALANDHAR (9 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

2 दिन पहले ग्रीन मॉडल टाउन एरिया में से 18 साल की युवती से तीन बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया था और इस दौरान युवती 350 मीटर तक बाइक के साथ घिसटती चली गई। लेकिन मोबाइल नही बचा सकी। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के सुरक्षा घेरे पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए थे। लेकिन पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेशों के बाद तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो सांझी की। जिसमें लुटेरे माफी मांगते हुए नजर आए।

गौरतलब है की 11वीं कक्षा की छात्रा लक्ष्मी ने अपना मोबाइल बचाने की काफी कोशिश की। इस दौरान उसे काफी चोट भी लगी और यह मामला काफी गर्म भी गया। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और लुटेरों को काबू कर लिया गया।

Advertisement
Google search engine