जालंधर के युवक की इंग्लैंड में संदिग्ध हालात में मौत

NRI SANJH JALANDHAR (8 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

जालंधर में रहने वाले एक युवक की इंग्लैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहियां खास के गांव गिद्दड़ पिंडी के रहने वाले गुरवंशदीप सिंह के रूप में हुई है। मृतक की उम्र महज 19 साल थी, जो पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गया था। बीते दिन परिवार को बेटे की मौत के बारे में पता चला, जिसके बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

14 जुलाई पहुंचा था इंग्लैंड

गांव गिद्दड़पिंडी का रहने वाला गुरवंशदीप सिंह एक मध्य वर्गीय परिवार से संबंध रखता है। वह अपने सुनहरे भविष्य के लिए इंग्लैंड गया था। मगर वहां पर बीते दिन उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार को गुरवंशदीप की मौत की सूचना दी गई। गुरवंशदीप सिंह 13 जुलाई को भारत से इंग्लैंड गया था, 14 जुलाई को इंग्लैंड पहुंचा गया था।

उनके दोस्तों ने परिवार को बताया कि वह दो-तीन हफ्ते ही ठीक था, तभी उन्हें चक्कर आने लगे। 22 अगस्त को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जम गए थे। जिसके कारण वह जिंदगी की जंग हार गया।

परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई

परिवार को बताया गया है कि गुरवंशदीप को ब्रेन हेमरेज था। जिसके चलते उसकी मौत हुई है। परिवार ने भारत सरकार और संस्थाओं से गुहार लगाई है कि उनके बेटे के शव को भारत लाने में मदद की जाए।

Advertisement
Google search engine