Deepika Padukone: मां बनीं दीपिका पादुकोण, बेटी को दिया जन्म, पूरी हुई रणवीर की ख्वाहिश

NRI SANJH JALANDHAR (8 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

दीपिका पादुकोण मां बन गई हैं। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया (Deepika Padukone gives birth daughter) है। मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में रविवार को दीपिका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस मौके पर उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) उनके साथ रहे। साथ ही दोनों का परिवार के क्लोज लोग मौजूद रहे।

बता दें, दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वे सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगी।

शनिवार (7 सितंबर) की शाम को रणवीर सिंह पत्नी दीपिका को अस्पताल लेकर गए थे। अब ये बड़ी खुशखबरी आ गई है। ऋषि पंचमी के मौके पर दीपिका-रणवीर को जिंदगी सबसे बड़ी खुशी मिली है।

6 सितंबर को दीपिका बप्पा का दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने अपने पति के साथ बप्पा से आशिर्वाद लिया और फिर अगले दिन उन्हें अस्पताल के बाहर कैप्चर किया गया। शनिवार की शाम को दीपिका-रणवीर की गाड़ी को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। थोड़ी देर बाद दीपिका की मम्मी और बहन भी अस्पताल पहुंची थी, जिसके बाद ये तो तय हो गया था कि कभी भी इस कपल के घर में नन्हा मेहमान आ सकता है।

Advertisement
Google search engine