इस महीने बैंको में 15 दिन रहेंगे बंद, उससे पहले निपटा ले जरूरी काम

NRI SANJH JALANDHAR (1 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सितंबर के महीने में बैंक अवकाशों की सूची जारी की गई है। इन दिनों में लगभग आधा माह बैंक बंद रहेंगे। इसी के साथ ही इस महीने बैंक कर्मचारियों को लॉन्ग वीकेंड भी मिल रहा है। बैंकों से जुड़े कार्य हों या कहीं घूमने जाना हो इन दिनों से पहले अपने बैंक के कामों को पूरा कर लें।

दरअसल, 1 सितंबर 2024 को रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे। माह पांच रविवार मिलेंगे। इसके अलावा इस माह विभिन्न राज्यों में प्रमुख पर्व भी पड़ रहे हैं, जिनके कारण अमुक राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस माह के प्रमुख पर्वों में गणेश चतुर्थी, ओणम, बारावफात एवं पितृपक्ष (शुरुआत) शामिल हैं।

सितंबर 2024 में इस दिन रहेंगे बैंक बंद :

01 सितंबर 2024 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

04 सितंबर 2024 (बुधवार) श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव गुवाहाटी

07 सितंबर 2024 (शनिवार) गणेशोत्सव महाराष्ट्र, पणजी, दक्षिण भारत

08 सितंबर 2024 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

14 सितंबर 2024 (शनिवार): दूसरे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे

15 सितंबर 2024 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

16 सितंबर 2024 (सोमवार): मिलाद-उन-नबी (बारावफात) भारत के अधिकांश राज्यों में

17 सितंबर 2024 (मंगलवार): इन्द्रजात्रा गंगटोक एवं रायपुर

18 सितंबर 2024 (बुधवार): पंग-लाहब सोल गंगटोक

20 सितंबर 2024 (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद गंगटोक/जम्मू एवं श्रीनगर

21 सितंबर 2024 (शनिवार): श्री नारायण गुरु समाधि दिवस कोच्चि और तिरुवनंतपुरम्

22 सितंबर 2024 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

23 सितंबर 2024 (सोमवार): महाराजा हरिसिंह जयंती जम्मू-श्रीनगर

28 सितंबर 2024 (शनिवार): चौथे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे

29 सितंबर 2024 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

Advertisement
Google search engine