बड़ा खतरा टला, पंडोह डैम के पांचों गेट खुले

NRI SANJH JALANDHAR (4 AUGUST)

Advertisement
Google search engine

पंडोह डैम के पांचों फ्लड गेट से झील का पानी सुचारू रूप से बहने शुरू हो गया है। डैम के दो फ्लड गेट 1 जुलाई से सिल्ट के कारण जाम हो गए थे, जिन्हें खोलने के लिए बीबीएमबी के चैयरमैन डैम स्थल पर पहुंचे थे। दो हैवी क्रेन की पावर से पहले गेट नंबर 2 को शनिवार शाम 7:30 बजे खोलने में सफलता मिली, जबकि दूसरा जाम गेट नंबर 1 रात 11 बजे खुल सका। गेट से पानी थ्रू होते ही बीबीएमबी के अधिकारियों की जान में जान आई। समुचे मंडी में ख़ुशी की लहर चल पड़ी है।

हालांकि अभी भी बग्गी टनल बंद है, लकड़ी को निकाला जा रहा है। यहां भी सिल्ट जमा हो गई है। शाम तक टनल में पानी थ्रू हो सकता है। अभी डैहर में विद्युत उत्पादन बंद है। डीसी मंडी ने दोनों गेट खुलने की सुचना जारी कर दी है। उन्होंने लोगों को ब्यास नदी से दूर रहने की हिदायत दी है।

Advertisement
Google search engine