परिवारिक झगड़े से परेशान रैनक बाजार के कारोबारी ने मारी खुद को गोली

NRI SANJH JALANDHAR (3 AUGUST)

Advertisement
Google search engine

जवाहर नगर में घर में हुए झगड़े के बाद कारोबारी ने खुद को गोली मार ली। घटना जवाहर नगर कोठी नंबर 40 की है। घायल कारोबारी की रैनक बाजार में शाप है। घटना के तुरंत बाद कारोबारी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। थाना पांच के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि घायल का ऑपरेशन चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान 44 वर्षीय मानव खुराना के रूप में हुई है।

Advertisement
Google search engine