BIG BREAKING: RAU’s IAS कोचिंग सेंटर का मालिक और कोऑर्डिनेटर गिरफ्तार, हादसे के 16 घंटे बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

NRI SANJH JALANDHAR (28 JULY)

Advertisement
Google search engine

दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग हादसे के 16 घंटे बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने Rau’s IAS Study Circle के मालिक और कोऑर्डिनेटर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 105, 106(1), 152, 290 और 35 के तहत एफआईआर दर्ज की है। कोचिंग सेंटर का मैनेजमेंट और सिविक एजेंसी के लोग जांच के दायरे में हैं।

कोचिंग का फिलहाल पानी निकालने का काम चल रहा है। वहीं छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए RAF की भी तैनाती कर दी गई है। इधर मरने वालों की पहचान नेविन डालविन (उम्र 28 साल, केरल), श्रेया यादव (उम्र 25 साल) और तानिया सोनी (उम्र 25 साल) के रूप में हुई है। 

बता दें कि शनिवार शाम 7 बजे दिल्ली में नामी-गिरामी IAS कोचिंग सेंटर राव इंस्टीट्यूट (Rau’s IAS Study Circle) के बेसमेंट में पानी भरने से UPSC की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत हो गई। मरने वालों में नवीन डालविन (उम्र 28 साल, केरल), श्रेया यादव (उम्र 25 साल) और तानिया सोनी (उम्र 25 साल) के रूप में हुई है। एक ओर दिल्ली सरकार ने इस घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement
Google search engine