खुशखबरी : पंजाब सरकार ने लिया पटवारियों की सेवा 6 महीने के लिए बढ़ाने का फैसला

NRI SANJH JALANDHAR (28 JULY)

Advertisement
Google search engine

पंजाब सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। जो पटवारियों से जुड़ा हुआ है। सरकार ने सेवामुक्त पटवारियों की सेवा में बढ़ोतरी कर दी है। इससे पटवारी कर्मचारी में खुशी की लहर है। अब सरकार ने इन पटवारियों की सेवा 6 महीने के लिए बढ़ा दी है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2024 तक के लिए की गई है।

बता दें कि खाली पदों पर 30 जून 2024 तक सेवानिवृत्त पटवारियों को रखा गया था। यह निर्णय राज्य में पटवारियों की कमी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और उनका कार्य भी सुचारू रूप से होता रहे।

इसके अलावा ठेके के आधार पर भर्ती पटवारियों को 1 जुलाई 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक के वेतन भुगतान के लिए अतिरिक्त बजट का संशोधित बजट अनुमान 2024-25 में प्रावधान सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Advertisement
Google search engine