अमृतपाल की सांसद सदस्यता हो सकती है रद्द, चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती मिली

NRI SANJH JALANDHAR (22 JULY)

Advertisement
Google search engine

पंजाब में सबसे बड़े अंतर से खडूर साहिब से सांसद बने अमृतपाल सिंह के चुनाव को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। उनके खिलाफ आजाद चुनाव लड़े उम्मीदवार विक्रमजीत सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। विक्रमजीत सिंह ने अपनी याचिका को पांच बिंदुओं पर आधारित किया है।

विक्रमजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि वारिस पंजाब संगठन के प्रमुख और खडूर साहिब से आजाद चुनाव जीते अमृतपाल सिंह ने नामांकन पत्रों में कई जानकारियां छुपाई हैं। विक्रमजीत सिंह ने दावा किया कि नामांकन पत्र अधूरा है। फंड और खर्चों के बारे में जानकारी छुपाई गई थी. वोट मांगने के लिए धार्मिक स्थलों का उपयोग किया गया. बिना अनुमति के चुनाव प्रचार सामग्री छापी गई।

चुनाव आयोग की अनुमति के बिना सोशल मीडिया पर प्रचार किया गया.ऐसे में विक्रमजीत सिंह ने चुनाव आयोग को भी पार्टी बनाया है। याचिका पर सुनवाई 6 अगस्त से शुरू होगी. सांसद अमृतपाल सिंह, पंजाब चुनाव आयोग के चुनाव खर्च अधिकारी, मुख्य चुनाव अधिकारी, खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को पार्टी बनाया गया है।

Advertisement
Google search engine