NRI SANJH JALANDHAR (20 JULY)
जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते सुच्ची पिंड के पास आज उस समय बड़ा हादसा हो गया जब सेना के ट्रक और कैंटर में ओवरटेक के चक्कर में जोरदार हुई टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में सेना के करीब पांच जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा आज यानि शनिवार की सुबह करीब 6 बजे बताया जा रहा है।
वहीं इस पुरे घटनाक्रम का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें आर्मी का ट्रक ट्राले को टेकओवर करने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा था, जिसके बाद ट्राला पीछे से आर्मी के ट्रक में लगता है और हादसा हो जाता है। सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। थाना रामामंडी के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सुबह हमें कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली थी। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
घटना के वक्त सेना के वाहन में करीब पांच लोग सवार थे। घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए आर्मी अस्पताल जालंधर कैंट में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज चल रहा है। आगे की सीट पर ड्राइवर और एक कंडक्टर बैठे थे। वहीं, पीछे की सीट पर तीन जवान बैठे थे। मिली जानकारी के अनुसार 16 टायर वाला ट्राला लुधियाना से अमृतसर की ओर जा रहा था।




