फिर रेल हादसा: चंडीगढ़ एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, मची अफरातफरी

NRI SANJH JALANDHAR (18 JULY)

Advertisement
Google search engine

यूपी के गोंडा में गुरुवार दोपहर रेल हादसा हो गया. यहां गोरखपुर होते हुए चंडीगढ़ से असम के डिब्रूगढ़ जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे के बाद रूट पर आने वाली ट्रेनें बाधित हो गईं. घटना गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर की है. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के तमाम उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Advertisement
Google search engine