ट्रंप पर गोली चलाने वाले हमलावर की हुई पहचान, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति खतरे से बाहर

NRI SANJH JALANDHAR (14 JULY)

Advertisement
Google search engine

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ है। पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान गोलियां चलाई गईं। यह गोलियां उस समय चली जब ट्रंप मंच से बोल रहे थे। इसके बाद ट्रंप ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और झुक गए। घटना के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट ने उन्हें कवर किया। एजेंट्स ने ट्रंप को संभाला और उनको खड़े होने में मदद की। ट्रंप के चेहरे और कान पर खून नजर आया।

इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप को सीक्रेट सर्विस मंच से उतार कर ले गई। हादसे के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि मुझे कान के पास सनसनी महसूस हुई, जिससे मुझे तुरंत एहसास हुआ कि कुछ गलत है। बहुत ज्यादा खून बह रहा था, तो मुझे तब एहसास हुआ कि क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह अविश्वसनीय है कि हमारे देश में इस तरह की हरकतें हो सकती हैं। शूटर के बारे में इस समय कुछ भी पता नहीं है, जो अब मर चुका है।

Advertisement
Google search engine