बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने की पंजाबी गायिका ग्लोरी बावा की मदद, 25 लाख की राशि देकर दिया सहारा

NRI SANJH JALANDHAR (7 JULY)

Advertisement
Google search engine

पद्म भूषण पुरस्‍कार विजेता पंजाबी गायिका स्व. गुरमीत बावा की बेटी ग्लोरी बावा की तकलीफ को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने समझा और मदद के लिए आगे आए। अक्षय कुमार ने उनके अकाउंट में 25 लाख रूपए ट्रांसफर किए हैं।

ग्लोरी बावा ने इस बारे में बताया की वह हमेशा से ही अपने परिवार के साथ पंजाबी गीतों को गाने में ही इंट्रेस्ट रखती हैं। प्रोफेसर की नौकरी छूट जाने के बाद उन्होंने एक दिन परेशान होकर सोशल मीडिया और कुछ निजी चैनलों में पंजाब छोड़ने की घोषणा कर दी थी।

उन्होंने कहा कि मैंने किसी से आर्थिक मदद नहीं मांगी थी बल्कि विभिन्न प्रकार के होने वाले कार्यक्रमों में बुलाकर सिंगिग का काम मांगा था। लेकिन इस पोस्ट को पढ़ने के बाद ही अक्षय कुमार ने आर्थिक मदद की और मसीहा बन कर 25 लाख रुपए की सहायता की। इसके बाद सोशल मीडिया में अक्षय कुमार की तारीफ होने लगी है।

Advertisement
Google search engine