मानसून की बरसात में डूब गई दिल्ली, पानी में तैर रही कारें, देखें वीडियो

NRI SANJH JALANDHAR (28 JUNE)

Advertisement
Google search engine

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह से लगातार हो ही बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया है। इस सीजन की पहली भारी बारिश के बाद एक बार फिर मिंटो रोड पर पानी भर गया और एक कार उसमें डूब गई। काली रंग की ये कार मिंटो ब्रिज के नीचे पानी में तैरती हुई नजर आ रही है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद हर जगह जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। सड़कों पर पानी भर गया है जिसमें कई गाड़ियां बंद हो गई है। इससे कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।

बता दें कि दिल्ली-NCR में प्री मानसून की पहली बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी तो वहीं लोगों की मुसीबतें भी बढ़ा दी. शुक्रवार तड़के तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में सड़कें लबालब हो गईं।

सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की ककई गाड़ियां रवाना हुईं और मोर्चा संभाला। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह करीब 5.30 बजे हमें दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर छत गिरने की सूचना मिली। तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूरे दिल्ली और एनसीआर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, सोहना, रेवाडी, पलवल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलन्दशहर, खुर्जा, जट्टारी (यूपी) भिवारी (राजस्थान) के आसपास के इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर सुबह 9 बजे तक भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी और 20-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Advertisement
Google search engine