Saturday, June 13, 2026

Google search engine
Homeनेशनलधरने पर बैठे किसान बढ़ा रहे रेल विभाग की मुसीबत, यात्रियों की...

धरने पर बैठे किसान बढ़ा रहे रेल विभाग की मुसीबत, यात्रियों की बढ़ रही परेशानी

NRI SANJH JALANDHAR (19 MAY)

शंभू के करीब रेलवे ट्रेक पर बैठे किसानों के धरने ने रेल विभाग और यात्रियों के नाक में दम कर रखा है। लोग इस धरने से अब बेहद परेशान हो रहे हैं। वहीं अगर रेलवे विभाग के नुकसान की बात की जाए तो विभाग को आर्थिक रूप से बड़ी क्षति पहुंची है।

आपको बता दें कि 17 मई को 31 दिन हो गए हैं। किसान अभी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं उनके हटने का और धरना खत्म करने का कोई भी इरादा नजर नहीं आ रहा है। किसानों के इस धरने के कारण जहां रेलवे विभाग को हर रोज लाखों रुपए का नुक्सान उठाना पड़ रहा है, वहीं रेल यात्रियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इन 31 दिनों में 5500 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं जिनमें से 2 हजार के करीब ट्रेनों को रद्द किया गया, 3 हजार से अधिक ट्रेनों को डायवर्ट व 1 हजार के करीब ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट कर चलाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments